Google Meet

वीडियो कॉलिंग और मीटिंग

मुफ़्त

Google Meet ऐप्लिकेशन, अच्छी क्वालिटी वाली वीडियो कॉलिंग की सुविधा देता है. इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों, साथ काम करने वाले लोगों, और साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के साथ काम की और मज़ेदार बातचीत की जा सके. भले ही, वे लोग कहीं भी हों. Meet आपको सुविधा देता है कि आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही तरीका इस्तेमाल करके लोगों से जुड़ सकें: यह ऐप्लिकेशन किसी को कभी भी कॉल करने और साथ मिलकर कॉल का समय शेड्यूल करने की सुविधा देता है. इस ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके, ऐसा वीडियो मैसेज भी भेजा जा सकता है जिसे पाने वाला व्यक्ति मैसेज देखकर बाद में उसका जवाब दे सकता है. Meet कई अन्य कामों में भी आपकी मदद करता है. यह Google Workspace के अन्य ऐप्लिकेशन, जैसे कि Gmail, Docs, Slides, और Calendar के साथ इंटिग्रेट करके कई सुविधाएं देता है. इससे आपकी मीटिंग दिलचस्प बनती हैं और बिना किसी रुकावट के चलती हैं. उदाहरण के लिए, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने, कॉल के दौरान चैट करने, और मीटिंग रिकॉर्ड करने जैसी सुविधाएं.* Meet की ये बेहतरीन सुविधाएं इस्तेमाल करें: कभी भी कॉल करें या अपने दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों के साथ की जाने वाली वीडियो मीटिंग होस्ट करें. सब कुछ एक ही ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके किया जा सकता है. किसी भी व्यक्ति के साथ 24 घंटों तक वीडियो कॉल करने की सुविधा पाएं. साथ ही, आपको 60 मिनट तक ऐसी मीटिंग होस्ट करने का विकल्प भी मिलता है जिसमें 100 लोग शामिल हो सकते हैं. आपसे इन सुविधाओं के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. मीटिंग में बोले जा रहे शब्दों के अपनी पसंदीदा भाषा में और रीयल-टाइम में अनुवाद की सुविधा पाएं. यह सुविधा 70 से ज़्यादा भाषाओं में उपलब्ध है. कॉल के दौरान चैट करने की सुविधा की मदद से, बातचीत को रोके बिना आइडिया शेयर करें, सवाल पूछें, और सुझाव/राय दें या शिकायत करें. कॉल के दौरान इमोजी का इस्तेमाल करने की सुविधा की मदद से, बातचीत को रोके बिना कॉल को दिलचस्प बनाएं और आसानी से अपनी भावनाएं ज़ाहिर करें. कॉल के दौरान मिलकर काम करने के लिए फ़ोटो, वीडियो, और प्रज़ेंटेशन जैसे विज़ुअल शेयर करें या हाल ही की छुट्टियों के यादगार लम्हे शेयर करें. एक साथ कई इफ़ेक्ट इस्तेमाल करने की सुविधा की मदद से, अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ कॉल को मज़ेदार बनाएं. कॉल में शामिल लोग कई बैकग्राउंड, फ़िल्टर, और ऐनिमेशन जोड़कर अपनी दिलचस्पी के हिसाब से अनुभव पा सकते हैं. ‘कभी भी, कहीं भी’ मोड में कॉल को कंट्रोल करने से जुड़े बड़े साइज़ के बटन और एलिमेंट पाएं. यह मोड सिर्फ़ ऑडियो कॉल के लिए उपलब्ध है. बस, मेट्रो वगैरह में यात्रा करते समय, ड्राइव करते या चलते समय इस मोड का इस्तेमाल करें, ताकि ध्यान भटके बिना ही कॉल का आसानी से जवाब दिया जा सके. किसी भी डिवाइस पर ऐक्सेस करें: Meet का इस्तेमाल मोबाइल फ़ोन, टैबलेट, वेब, और स्मार्ट डिवाइसों पर किया जा सकता है.** इसलिए, इस ऐप्लिकेशन पर की जाने वाली कॉल और मीटिंग में कोई भी शामिल हो सकता है. अच्छी क्वालिटी वाला वीडियो: कॉल या मीटिंग में 4k तक की वीडियो क्वालिटी वाले वीडियो***. Google Meet के बारे में ज़्यादा जानें: https://workspace.google.com/products/meet/ ज़्यादा जानकारी के लिए, हमें यहां फ़ॉलो करें: Twitter: https://twitter.com/googleworkspace Linkedin: https://www.linkedin.com/showcase/googleworkspace Facebook: https://www.facebook.com/googleworkspace/ *मीटिंग रिकॉर्ड करने, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधाएं, प्रीमियम सुविधाओं के तौर पर उपलब्ध हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, https://workspace.google.com/pricing.html देखें **यह सुविधा सभी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है. ***यह सुविधा बैंडविथ के हिसाब से दी जाती है. Google Meet, वीडियो क्वालिटी में अपने-आप बदलाव करता है, ताकि आपके बैंडविथ के हिसाब से सबसे अच्छी वीडियो क्वालिटी दी जा सके. डेटा इस्तेमाल करने का शुल्क लिया जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी से संपर्क करें. डिवाइसों की अलग-अलग खासियत के हिसाब से, उन पर मिलने वाली सुविधाएं अलग-अलग हो सकती हैं.

  • 4.6
    5 में से
    2.1 लाख रेटिंग

गड़बड़ियां ठीक की गई हैं और परफ़ॉर्मेंस में सुधार किए गए हैं.

डेवलपर Google ने बताया है कि ऐप के गोपनीयता संबंधी व्यवहारों में नीचे दिए गए वर्णन के अनुसार डेटा का उपयोग शामिल हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए डेवलपर की गोपनीयता नीति देखें।

  • आपसे जुड़ा हुआ डेटा

    निम्न डेटा एकत्रित किया जा सकता है और आपकी पहचान से जोड़ा जा सकता है :

    • ख़रीदारियाँ
    • स्थान
    • संपर्क जानकारी
    • संपर्क
    • यूज़र कॉन्टेंट
    • खोज हिस्ट्री
    • पहचानकर्ता
    • उपयोग डेटा
    • डायग्नॉस्टिक
    • अन्‍य डेटा

आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले फ़ीचर या आपकी उम्र के आधार पर गोपनीयता नीतियों में भिन्नता हो सकती है। अधिक जानें

डेवलपर ने अभी तक इस ऐप का समर्थन करने वाले ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर्स के बारे में नहीं बताया है। अधिक जानें

प्रदाता
  • Google LLC
आकार
  • 342.9 MB
श्रेणी
  • सोशल नेटवर्किंग
संगतता
iOS 18.0 या बाद का संस्करण आवश्यक है।
  • iPhone
    iOS 18.0 या बाद का संस्करण आवश्यक है।
  • iPad
    iPadOS 18.0 या बाद का संस्करण आवश्यक है।
भाषाएँ
Hindi और 54 अधिक
  • Hindi, Afrikaans, Basque, Bengali, Bulgarian, Galician, Gujarati, Persian, Serbian, Slovenian, Swahili, Urdu, Vietnamese, Zulu, अंग्रेज़ी, अरबी, आइसलैंडिक, इंडोनेशियाई, इतालवी, एस्टोनियाई, कन्नड़, कातलान, कोरियाई, क्रोएशियन, ग्रीक, चेक, जर्मन, जापानी, डच, डैनिश, तमिल, तुर्की, तेलुगू, थाई, नॉर्वेजियाई बोकमाल, पारंपरिक चीनी, पुर्तगाली, पोलिश, फ़िनिश, फ़िलिपिनो , फ़्रेंच, मराठी, मलय, मलयालम, यूक्रेनियाई, रूसी, रोमानियाई, लातवियाई, लिथुआनियाई, सरलीकृत चीनी, स्पेनी, स्लोवाक, स्वीडिश, हंगेरियाई, हीब्रू
उम्र रेटिंग
4+
  • 4+
  • इस ऐप की रेटिंग 4+ है और इस पर कॉन्टेंट प्रतिबंध लागू हैं।

    कुछ कॉन्टेंट की रेटिंग ज़्यादा हो सकती है, इसलिए डेवलपर इन-ऐप कंट्रोल के ज़रिए उसे प्रतिबंधित और प्रबंधित कर सकता है।
  • इन-ऐप नियंत्रण
    आयु आश्वासन
    पैरेंटल कंट्रोल

    निम्नलिखित शामिल है
    मैसेजिंग और चैट
    यूज़र द्वारा जनरेट किया गया कॉन्टेंट
कॉपीराइट
  • © 2016 Google Inc.