हमारे मनपसंद ऐप्स

InShot

महत्वपूर्ण इवेंट की तस्वीरों को वीडियो में बदलें।

जब आप अपने iPhone पर पुरानी तस्वीरों को देखते हैं तो कुछ तस्वीरें दूसरों से अलग नज़र आती हैं क्योंकि उनके साथ ख़ास भावनाएँ और यादें जुड़ी होती हैं। हालाँकि हर तस्वीर आपके किसी ख़ास क्षण से जुड़ी है लेकिन InShot के ज़रिए उन्हें आपके लिए बने ऐसे वीडियो में बदलें जो आपकी कहानी कहता हो।

अपने दोस्तों से वाह-वाही पाने के लिए बेहतरीन क्लिप तैयार करें।

अपने काम से दूसरों को प्रेरणा देने के लिए अपने वीडियो को जितना ज़्यादा हो सके उतना शेयर करें।