
कुछ ऐप्स के कॉन्टेंट का ऐक्सेस सब्सक्रिप्शन-आधारित होता है। सिंगल-आइटम ख़रीदारी के विपरीत, सब्सक्रिप्शन तब तक ऑटोमैटिकली रिन्यू होते रहते हैं जब तक आप उन्हें बंद नहीं करते। यदि आप अपने सब्सक्रिप्शन को रद्द करना चाहते हैं, तो आप आसानी से अपने डिवाइस से रिन्यूअल सेटिंग्ज़ बदल सकते हैं। अपने iOS/iPadOS डिवाइस (यानी, iPhone, iPad या iPod¬touch) में सेटिंग्ज़ में जाएँ और खाता सेटिंग्ज़ देखने के लिए स्क्रीन पर ऊपर मौजूद अपने Apple खाते पर टैप करें। आपको अपने Apple खाते की पुष्टि करने की ज़रूरत पड़ सकती है। इसके बाद, सब्सक्रिप्शन पर टैप करके अपने सब्सक्रिप्शन देखें और उस पर टैप करें जिसे आप प्रबंधित करना चाहते हैं। अपने सब्सक्रिप्शन प्रबंधित करने के लिए विकल्पों का उपयोग करें। आप दूसरा सब्सक्रिप्शन ऑफ़र चुन सकते हैं या “सब्सक्रिप्शन रद्द करें” पर टैप करके अपना सब्सक्रिप्शन रद्द कर सकते हैं। आपके रद्द करने के बाद, चालू बिलिंग साइकिल के समाप्त होने पर आपका सब्सक्रिप्शन बंद हो जाएगा।
सब्सक्रिप्शन और गोपनीयता की जानकारी
जब आप किसी थर्ड-पार्टी डेवलपर से अपने आप रिन्यू होने वाला सब्सक्रिप्शन ख़रीदते हैं, तो हम रैंडम तरीक़े से जनरेट होने वाल एक सब्सक्राइबर ID बनाते हैं जो सिर्फ़ आपके और उस डेवलपर के लिए होता है। डेवलपर अपने प्रोडक्ट की परफ़ॉरमेंस को समझने के लिए इस सब्सक्राइबर ID के साथ-साथ सेल्स की जानकारी का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप किसी डेवलपर के साथ अपने सभी सब्सक्रिप्शन रद्द करते हैं और 180 दिनों के अंदर फिर से सब्सक्राइब नहीं करते हैं, तो आपका सब्सक्राइबर ID रीसेट कर दिया गाएगा।