सपना देखें, बनाएँ... फिर सामने आने वाली हर चीज़ को तहस-नहस कर दें! यही तो Besiege Mobile का मज़ा है – यह एक फ़िज़िक्स पज़लर है जिसमें आप क़िलों को ढहाने और सेनाओं को तबाह करने में सक्षम घेराबंदी की मशीनें बनाएँगे। लकड़ी के ब्लॉक्स और मेटल के ब्रेस से अपना यंत्र तैयार करें, फिर उसे क्रॉसबो, तोपों और दूसरे विनाशकारी उपकरणों से लैस करें। हमला!
हमें यह क्यों पसंद है : ऐसे अजीबोग़रीब डिज़ाइन जो न जाने कैसे काम कर जाते हैं। लकड़ी का कोई एयरशिप गिराना है? आप उसे मार गिराने के लिए एक उड़ने वाला टैंक डिज़ाइन कर सकते हैं – या फिर एक विशाल हॉट-एयर बलून बना सकते हैं, जिसमें लगा ग्रैबर अटैचमेंट दुश्मन के विमान के प्रोपेलर पर एक पेड़ गिरा देगा।

सुझाव : अगर आपका लक्ष्य स्पॉन पॉइंट के ठीक सामने कोई अकेली बिल्डिंग है, तो छर्रे वाली तोपों और रॉकेट लॉन्चरों से लैस एक साधारण वर्टिकल प्लैटफ़ॉर्म बनाने की कोशिश करें। हो सकता है कि आपका बनाया जुगाड़ पहले ही शॉट में टुकड़े-टुकड़े हो जाए, लेकिन शायद आपका काम इतने में ही बन जाए!
निर्माता से मिलें : Spiderling Studios के संस्थापक Matt Woolven और Marco Marino यूनाइटेड किंगडम में कॉलेज में मिले थे। उनका सपना एक ऐसा गेम बनाने का था जिसमें छोटे मध्ययुगीन डायोरमा और नए प्लेयर्स के लिए आसान इंजीनियरिंग चुनौतियों का मेल हो।