अभी आज़माएँ

अपनी परफ़ेक्ट शादी प्लान करें

शादी की शुरुआत उस बड़े दिन से बहुत पहले हो जाती है। महीनों की तैयारियों में परफ़ेक्ट वेन्यू चुनना, अपनों को साथ लाना और यादगार पल सँजोना शामिल होता है।

सही ऐप्स के साथ आप और आपका पार्टनर अपने आइडियाज़ को हक़ीक़त में बदल सकते हैं, हर छोटी-बड़ी डिटेल को व्यवस्थित कर सकते हैं और पहली “हाँ” से लेकर आख़िरी डांस तक पूरे जश्न को यादगार बना सकते हैं।



प्लानिंग शुरू करें

आप अपनी शादी के दिन को कैसा बनाना चाहते हैं? प्रेरणा जुटाएँ और जैसे-जैसे आपके आइडियाज़ आकार लेते जाएँ, अपने बजट, टाइमलाइन और हर छोटी-बड़ी डिटेल को व्यवस्थित करते जाएँ।

Pinterest कलर पैलेट्स, ड्रेसेज़, वेन्यू और ढेरों दूसरे आइडियाज़ खोजने का बेहतरीन ज़रिया है। अपनी पसंद की चीज़ों को मूड बोर्ड्स में सेव और पिन करें, ताकि अपने विज़न को एक नज़र में देख सकें।


स्टाइलिश इन्विटेशन और वेडिंग गाइड्स डिज़ाइन करें

अब बारी है सबसे मज़ेदार हिस्से की – अपने मेहमानों को न्योता देने और इस ख़ास पल को उनके साथ शेयर करने की। आपका इन्विटेशन और वेडिंग गाइड न सिर्फ़ यह बताते हैं कि मेहमानों को कब और कहाँ पहुँचना है, बल्कि वे आपके जश्न की पहली झलक भी पेश करते हैं।

Canva में पहले से बने ख़ूबसूरत टेम्पलेट की भरमार है, जिन्हें आप आसानी से अपनी स्टाइल और थीम के अनुसार पर्सनलाइज़्ड इन्विटेशन में बदल सकते हैं। परफ़ेक्ट टेम्पलेट चुनने के बाद रंगों, फ़ॉन्ट और स्टिकर को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ करें।

Appy Couple के साथ अपना ऑल-इन-वन वेडिंग हब बनाएँ – एक पर्सनलाइज़्ड वेबसाइट, जो आपके जश्न की कहानी शेयर करती है, RSVP मैनेज करती है और मेहमानों को शेड्यूल, वेन्यू, ड्रेस कोड, यात्रा कार्यक्रम और दूसरी ज़रूरी जानकारी देती है।



हमेशा के लिए थिरकें

आख़िरकार वह दिन आ गया! दोस्त और परिवार इकट्ठा होते हैं और आपकी हर तैयारी रंग लाने लगती है। यह वह दिन है जब प्यार का जश्न मनाया जाता है और संगीत आपकी शादी की धड़कन बन जाता है। प्लेलिस्ट्स पहले डांस से लेकर रात के आख़िरी गाने तक माहौल बनाए रखती हैं।

YouTube Music पर ऐसे ट्रैक्स के साथ कस्टम प्लेलिस्ट्स बनाएँ, जो आपकी प्रेम कहानी बयाँ करें और आपके ख़ास पलों की याद दिलाएँ। अपने पसंदीदा गानों को मनचाहे क्रम में सजाकर माहौल को सुकूनभरे अंदाज़ से जोशीले रंग में बदलें।

अनोखे रीमिक्स खोजने के लिए SoundCloud बेहतरीन ऐप है। इंडिपेंडेंट कलाकारों के हिट्स और DJ सेट्स के साथ पर्सनलाइज़्ड प्लेलिस्ट्स बनाकर अपने वेडिंग साउंडट्रैक को एक अलग पहचान दें।


जादू को कैप्चर करें

यह ख़ास दिन पलक झपकते ही गुज़र जाता है, इसलिए अपने शादी के पलों को कैप्चर, एडिट और शेयर करने की पहले से योजना बनाएँ, ताकि जश्न के बाद भी वे हमेशा यादगार बने रहें।

Snapchat मज़ेदार पलों को क़ैद करने के लिए तरह-तरह के फ़िल्टर्स, स्टिकर्स, इफ़ेक्ट्स और यहाँ तक कि कस्टम वेडिंग जियोफ़िल्टर्स भी पेश करता है। इन फ़ीचर्स का इस्तेमाल करके मेहमान आपके लिए तस्वीर और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं, जिन्हें आप सेव करके मेहमानों द्वारा बनाया गया एक तस्वीर और वीडियो कलेक्शन तैयार कर सकते हैं, जो आपके प्रियजनों के नज़रिए से आपके जश्न का एक अनोखा और रियल-टाइम नज़ारा पेश करता है।