शुरू करें

माता-पिता के लिए Mac App Store गाइड

माता-पिता के रूप में, आप चाहते हैं कि आपके बच्चों को Mac पर उनकी उम्र के अनुसार उचित कॉन्टेंट मिले और उन्हें Mac का एक सुरक्षित और ख़ुशनुमा अनुभव मिले। ऐसा करने के कई तरीक़े हैं, जैसे फ़ैमिली शेयरिंग, स्क्रीन टाइम, उम्र की रेटिंग, और पासकोड।


फ़ैमिली शेयरिंग और “ख़रीदने के लिए पूछें” चालू करें

फ़ैमिली शेयरिंग के ज़रिए आप योग्य ऐप्स, सब्स्क्रिप्शन और इन-ऐप ख़रीदारियों को अपने परिवार के अधिकतम पाँच सदस्यों के साथ शेयर कर सकते हैं। (13 साल से कम उम्र या फिर आपके देश या क्षेत्र में समतुल्य न्यूनतम उम्र के बच्चों के लिए परिवार के व्यवस्थापक को Apple खाता बनाना होगा।) केवल उन सदस्यों को अपने परिवार में जोड़ें और “ख़रीदारी शेयरिंग” (सिस्टम सेटिंग्ज़ > Apple खाता > फ़ैमिली शेयरिंग) को सक्षम करें।

और “ख़रीदने के लिए पूछें” के ज़रिए आप बच्चों को उनकी इच्छा के मुताबिक़ ख़रीदारी करने की आज़ादी दे सकते हैं, लेकिन फिर भी आप खर्च का नियंत्रण अपने हाथ में रख सकते हैं और डाउनलोड को रिव्यू कर सकते हैं। जब भी परिवार का कोई ऐसा सदस्य जो वयस्क नहीं है, कोई नई ख़रीदारी या मुफ़्त डाउनलोड करने की कोशिश करता है तो ऑर्गनाइज़र को एक अनुरोध जाता है। ऑर्गनाइज़र उसे रिव्यू कर सकता है और उस अनुरोध को अपने ही डिवाइस से स्वीकृत या अस्वीकृत कर सकता है।

हर देश या क्षेत्र में उपलब्ध कॉन्टेंट अलग-अलग हो सकता है।


स्क्रीन टाइम की मदद से ऐप्स और वेबसाइट्स के लिए समय-सीमाएँ सेट करें

स्क्रीन टाइम आपको इस बात की एक बेहतर समझ देता है कि आप और आपके बच्चे ऐप्स का इस्तेमाल करते हुए, वेबसाइट्स विज़िट करते हुए और अपने डिवाइस पर कुल कितना समय बिता रहे हैं। आप इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट पा सकते हैं, किसी ख़ास ऐप का इस्तेमाल देख सकते हैं और मॉनिटर कर सकते हैं कि कौन-से ऐप्स नोटिफ़िकेशन भेज रहे हैं।

स्क्रीन टाइम के ज़रिए आप यह भी सेट कर सकते हैं कि आप और आपके बच्चे किसी ख़ास ऐप या वेबसाइट पर हर रोज़ कितना टाइम बिताएँ। आप कुछ ख़ास ऐप्स, जैसे कि “संदेश” या शैक्षणिक ऐप्स, को इसके दायरे से हटा सकते हैं और बच्चे जब चाहें इन पर ज़्यादा समय बिताने के लिए आपकी अनुमति ले सकते हैं। कुछ विशिष्ट ऐप्स और नोटिफ़िकेशन्स के ब्लॉक होने पर, आप “डाउनटाइम” विकल्प के ज़रिए, किसी ख़ास समय, जैसे बेड टाइम को सेट कर सकते हैं।

स्क्रीन टाइम आपको इस बात पर भी नियंत्रण देता है कि आपके बच्चे App Store का कैसे इस्तेमाल करते हैं। “ख़रीदने के लिए पूछें” चालू करने के अलावा, आप यह भी निर्धारित कर सकते हैं कि उन्हें ऐप्स को इंस्टॉल करने या इन-ऐप कॉन्टेंट ख़रीदने की अनुमति है या नहीं और वे ऐप्स की उम्र की रेटिंग के आधार पर कौन-से ऐप्स डाउनलोड सकते हैं।

बच्चे के लिए स्क्रीन टाइम मैनेज करने का सबसे सुविधाजनक और आसान तरीक़ा फ़ैमिली शेयरिंग है, जिसके ज़रिए आप हर एक बच्चे के डिवाइस के इस्तेमाल को किसी भी Mac, iPhone, या iPad पर अपने खाते से ही रिमोट तरीक़े से मैनेज और मॉनिटर कर सकते हैं।

ऐसा करने के लिए अपने Apple खाते का उपयोग करके अपने Mac यूज़र खाते में लॉगइन करें। फिर सिस्टम सेटिंग्ज़ > स्क्रीन टाइम पर जाएँ और दाईं ओर पारिवारिक सदस्य के सामने बच्चे का नाम चुनें।

अगर आप फ़ैमिली शेयरिंग का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो भी आप बच्चे के Mac यूज़र खाते में लॉग इन करके सिस्टम सेटिंग्ज़ > स्क्रीन टाइम पर जाकर स्क्रीन टाइम सेट कर सकते हैं।

दोनों ही स्थितियों में, नीचे स्क्रॉल करें और “स्क्रीन टाइम पासकोड का उपयोग करें” को चालू करें ताकि स्क्रीन टाइम सेटिंग्ज़ बदली न जा सकें और समय-सीमा ख़त्म हो जाने पर समय बढ़ाने के लिए पासकोड आवश्यक बना रहे।

अब आप स्क्रीन टाइम सेटिंग्ज़ कॉन्फ़िगर कर सकते हैं :


ऐप के लिए उम्र की रेटिंग देखें

किसी ऐप का मूल्यांकन करते समय, उसके प्रोडक्ट पेज पर, Information सेक्शन में उसकी उम्र संबंधी रेटिंग देखें।


पासकोड और टच ID के साथ अपने डिवाइस की सुरक्षा करें

अपने बच्चों को बिना अनुमति Mac का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए, एक पासकोड सेट करें और उसे उनके साथ शेयर न करें।