दिमाग़ चकरा देने वाले Braid: Anniversary Edition में ग़लतियों से कोई फ़र्क नहीं पड़ता। किसी जानलेवा गड्ढे में गिर गए? आग के गोले से जल गए? बस रिवाइंड करके फिर कोशिश करें। ख़ूबसूरत पज़ल-प्लैटफ़ॉर्मिंग दुनिया में समय के साथ खेलते हुए, उस राजकुमारी की कहानी को धीरे-धीरे उजागर करें जिसे आप बचाने की कोशिश कर रहे हैं। (और एक होश उड़ा देने वाले ट्विस्ट के लिए तैयार रहें।) अगर आपने यह इंडी मास्टरपीस कभी नहीं खेला है, तो अभी से बेहतर समय और कोई नहीं।
हमें यह क्यों पसंद है : Anniversary Edition के अपग्रेड्स! Braid के ओरिजिनल 2008 वर्शन को नए हाई-फ़िडेलिटी साउंड और अपडेटेड ग्राफ़िक्स के साथ पूरी तरह से नया रूप दिया गया है, जो इसकी दुनिया को पहले से कहीं ज़्यादा पेंटिंग जैसा एहसास देते हैं। आप बारह घंटों से भी ज़्यादा की डेवलपर कमेंट्री में गहराई से उतर सकते हैं, जो इस बात की एक दिलचस्प झलक देती है कि यह गेम कैसे बनाया गया था।
सुझाव : Monstars (गोल, काँटेदार जीव) सिर्फ़ बाधाएँ ही नहीं हैं – आप उनके सिर पर उछलकर ऐसी जगहों पर पहुँच सकते हैं, जहाँ पहुँचना वैसे मुमकिन नहीं होता। चुनौती यह पता लगाने में है कि इन छोटे-छोटे जीवों को अपनी मनचाही जगह पर कैसे लाया जाए।
निर्माता से मिलें : Jonathan Blow ने ओरिजिनल Braid को डेवलप करने में तीन साल और अपना काफ़ी पैसा लगाया। Braid की मनमोहक और जीती-जागती दुनिया के कलाकार, David Hellman, Anniversary Edition के लिए गेम के विज़ुअल्स को निखारने के लिए वापस आए।
